क्या AC के साथ सीलिंग फैन चलाना चाहिए? जानिए इसके फायदे
अभी भी बहुत से लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि एयर कंडीशनर (AC) के साथ सीलिंग फैन चलाना सही है या नहीं। कुछ लोग AC के साथ पंखा चलाते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसा करना बेकार समझते हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से कई फायदे मिलते हैं।
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने के फायदे
रूम जल्दी ठंडा होता है: जब AC के साथ फैन चलाया जाता है, तो पंखा AC की ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैला देता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है और ठंडक हर कोने में महसूस होती है।
AC पर कम लोड पड़ता है: पंखा चलने से AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे उसकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है और बिजली की खपत भी कम होती है।
बिजली की बचत होती है: कमरा जल्दी ठंडा हो जाने के बाद आप AC को बंद करके सिर्फ पंखा चला सकते हैं। इससे बिजली बिल भी कम आएगा।
बेहतर एयर सर्कुलेशन: पंखा ठंडी हवा को कमरे के कोने-कोने तक पहुंचाता है, जिससे कमरे में एकसमान और आरामदायक तापमान बना रहता है। इसके साथ ही नमी (ह्यूमिडिटी) भी कम महसूस होती है।
हर कमरे में जरूरी नहीं है फैन
अगर आपका कमरा छोटा है और आपने उसमें ज्यादा टन की AC लगाई हुई है, तो पंखे की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। आप चाहें तो AC को कुछ देर बाद बंद कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको जल्दी ठंडक चाहिए तो फैन के साथ AC का इस्तेमाल जरूर करें।